सब्सक्राइब करें

37वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर: ग्रेनो में दर्दनाक हादसा, शटरिंग का काम कर रहे थे; एक चूक से चली गई दोनों की जान

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 05:11 PM IST
सार

दोनों मजदूर टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा के लिए लगी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे दोनों संतुलन खो बैठे और ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। निर्माण कंपनी के कर्मचारियों और अन्य मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

विज्ञापन
Two workers die after falling from the 37th floor in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में 37वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस पिक्चरेस्क रिप्राइव परियोजना में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर सेफ्टी बेल्ट टूट जाने के कारण ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।



Two workers die after falling from the 37th floor in Greater Noida
37वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर - फोटो : अमर उजाला

बंगाल के रहने वाले थे दोनों मजदूर
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-152 स्थित निर्माणाधीन एटीएस परियोजना में कार्य के दौरान दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए हैं। हादसे के शिकार मजदूरों की पहचान 24 वर्षीय रईसुल हक निवासी जिब्रामर कुथी, फुलेश्वरी, कूच पश्चिम बंगाल और वर्तमान निवासी कोंडली मार्केट के रूप में हुई है। दूसरे मजदूर की पहचान 45 वर्षीय अब्दुल समद निवासी खरीजा फुलेश्वरी पुतिमारी कूच बिहार, पश्चिम बंगाल और वर्तमान निवासी कुंडली के रूप में हुई है।

Two workers die after falling from the 37th floor in Greater Noida
मजदूरों का जूता और हेलमेट जमीन पर पड़ा मिला - फोटो : अमर उजाला

37वीं मंजिल पर कर रहे थे शटरिंग का काम
बताया गया कि दोनों मजदूर टावर संख्या-23 की 37वीं मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा के लिए लगी सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे दोनों संतुलन खो बैठे और ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। निर्माण कंपनी के कर्मचारियों और अन्य मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सेफ्टी बेल्ट का टूटना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two workers die after falling from the 37th floor in Greater Noida
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। घटना के बाद निर्माण स्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed