{"_id":"6a2aaeadec2487b08604570e","slug":"a-public-movement-will-be-launched-to-ensure-the-completion-of-the-badalpur-fire-station-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97174-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बादलपुर फायर स्टेशन को पूरा कराने के लिए होगा जनआंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बादलपुर फायर स्टेशन को पूरा कराने के लिए होगा जनआंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादलपुर फायर स्टेशन को पूरा कराने के लिए होगा जनआंदोलन
दादरी (संवाद)। बादलपुर क्षेत्र में जय हो सामाजिक संस्था ने निर्माणाधीन फायर स्टेशन को पूरा कराने की मांग की है। संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार के समय दादरी क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बादलपुर में आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया था। सालों बीत जाने के बाद परियोजना अधूरी पड़ी है। आंदोलन के प्रथम चरण में पौधारोपण कार्यक्रम, दूसरे चरण में संस्था सोशल मीडिया जनजागरण अभियान व तीसरे चरण में संस्था के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौन उपवास रखकर प्रशासनिक अधिकारियों को अधूरी परियोजना की याद दिलाएंगे। चौथे चरण में यदि कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तो संस्था क्षेत्र की जनता के साथ सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन करेगी।