{"_id":"6a2aaccbde1e07ff4c028d7f","slug":"vedic-mantras-resonated-at-noida-international-airport-ahead-of-flights-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7646-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उड़ानों से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गूंजे वैदिक मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उड़ानों से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गूंजे वैदिक मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो..
-जेवर विधायक और एयरपोर्ट के अधिकारियों की मौजूदगी में टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया में हुआ हवन, 15 जून से शुरू होने जा रहीं उड़ानें
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ानें दो दिन बाद से शुरू होने जा रही हैं। उड़ानें शुरू होने से पहले एयरपोर्ट के सफल संचालन, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना के साथ बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट परिसर में हवन किया गया। जेवर विधायक, यापल और प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से हवन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा।
एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान होगी और यात्री विमान लखनऊ से यात्रियों को लेकर सुबह यहां पहुंचेगा। इसके बाद यह वापस लखनऊ रवाना हो जाएगा। एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही हर दिन तरक्की की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, इसी कामना के साथ एयरपोर्ट के टर्मिनल फोरकोर्ट एरिया (ईस्ट साइड) में आयोजन किया गया था। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डे नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास, निवेश, रोजगार और वैश्विक पहचान का प्रतीक बनने जा रहा है। यह केंद्र और प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। एयरपोर्ट के जरिए जेवर क्षेत्र आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। विधायक ने कहा कि शुभ काम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक परंपराओं के साथ करने की परंपरा रही है। इसी भावना के साथ एयरपोर्ट के नए चरण का शुभारंभ सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण एवं मंगलकामनाओं के बीच किया गया।
एयरपोर्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पूजा अर्चना के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं एवं संचालन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चेक-इन काउंटर, टिकट एवं एयरलाइन सहायता बूथ, इमिग्रेशन बूथ, सुरक्षा जांच काउंटर, कस्टम विभाग, सूचना एवं सहायता केंद्र, बैगेज सहायता काउंटर, मेडिकल एवं इमरजेंसी सहायता बूथ, टैक्सी एवं परिवहन सहायता केंद्र, वीआईपी लाउंज सुविधा, पुलिस सहायता बूथ, फायर एवं आपातकालीन सेवा यूनिट, डिजिटल सूचना एवं शिकायत निवारण केंद्र जैसी व्यवस्थाएं परखी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नोएडा एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया, वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतू समरा, मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन, एसडीएम दुर्गेश सिंह, ओआरएटी हेड जान विक्की, हेड एआरएफएफ विनोद कुमार, अभिषेक नाथ, भारती कलप्पा, परविंद कुमार सरोज, सुरभि राणा, दिनेश जमवाल तथा टाटा प्रोजेक्ट डायरेक्टर उन्नी कृष्णा के साथ साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।