सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Junior Teachers' Association welcomes DIOS Chandrashekhar.

Noida News: डीआईओएस चंद्रशेखर का जूनियर शिक्षक संघ ने किया स्वागत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Junior Teachers' Association welcomes DIOS Chandrashekhar.
विज्ञापन
डीआईओएस चंद्रशेखर का जूनियर शिक्षक संघ ने किया स्वागत

ग्रेटर नोएडा संवाद। जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) चंद्रशेखर का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और लेखा कार्यालय के अधिकारियों के साथ शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पिछले वर्ष के महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, अन्य लंबित एरियर के भुगतान, जनगणना ड्यूटी के सापेक्ष अर्जित अवकाश, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के मानदेय के समयबद्ध भुगतान तथा जनगणना ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार हुई शिक्षिका संगीता के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे उठाए गए। इस अवसर पर संतोष नागर, उमेश राठी, निरंजन सिंह नागर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed