सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A veterinary hospital will be built in Dungarwas with an expenditure of Rs 40 lakh.

Rewari News: डूंगरवास में 40 लाख रुपये से बनेगा पशु चिकित्सालय

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A veterinary hospital will be built in Dungarwas with an expenditure of Rs 40 lakh.
डूंगरवास में इस जगह पर बनेगा पशु चिकित्सालय। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
रेवाड़ी। डूंगरवास में लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा पशु चिकित्सालय अब नए सिरे से बनाया जाएगा। इस फैसले से क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
Trending Videos

करीब 40 लाख रुपये की लागत से इस पशु अस्पताल का पुनर्निर्माण किया जाएगा। नया भवन बनने के बाद यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ पशुओं के इलाज, टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले लगभग छह वर्षों से यह पशु चिकित्सालय बदहाल स्थिति में था। भवन की जर्जर हालत के कारण यहां नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। कई बार मरम्मत के प्रयास भी किए गए लेकिन स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं हो सका।
इस वजह से पशुपालकों को मजबूरी में अपने पशुओं को इलाज के लिए दूर के पशु अस्पतालों में ले जाना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ती थी।
अब नए भवन के निर्माण के बाद डूंगरवास, रसगन, निखरी, मसानी सहित आसपास के करीब पांच गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। गांव स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलने से उनके पशुओं की देखभाल समय पर हो सकेगी और बीमारियों पर नियंत्रण पाना भी आसान होगा।

क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा

ग्राम पंचायत की ओर से भी इस मंजूरी पर खुशी जताई गई है। सरपंच विपिन कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। पैसा मंजूर हो चुका है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का भी इस बजट मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed