फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for knife attack on neighbor; nine cases registered

Rewari News: पड़ोसी पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, नौ मामले दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for knife attack on neighbor; nine cases registered
भिवाड़ी। पड़ोसी पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के आरोपी भिवाड़ी निवासी दीपक उर्फ डीके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, अपहरण, रंगदारी, मारपीट, अवैध हथियार रखने, जुआ-सट्टा और अवैध शराब परिवहन सहित नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि मिलकपुर गुर्जर निवासी गोपाल दास ने शिकायत दी थी कि एक सितंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे दीपक ने उसके भाई अशोक कुमार को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। उस समय दीपक के साथ उसकी बुआ का लड़का भी था।
विज्ञापन

अशोक के बाहर आते ही दीपक के साथी ने उसकी बांह पकड़ ली और दीपक ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। अशोक ने बचने का प्रयास किया तो उसकी कोहनी पर भी चाकू से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर गोपाल दास और उसका बेटा बाहर आए तो आरोपी भाग गए। गंभीर हालत में अशोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया।
गोपाल दास के अनुसार, कुछ दिन पहले दीपक ने चोरी की थी। पुलिस को अशोक ने उसका नाम बताया था। इसी रंजिश में हमला किया गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed