{"_id":"6adbb65d1ad44eb3ca0eff80","slug":"accused-arrested-in-rs-128-lakh-fraud-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-247625-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फोन हैक कर 1.28 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फोन हैक कर 1.28 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने फोन हैक करके 1.28 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज स्थित नीलगिरी एन्क्लेव निवासी और वर्तमान में फिरोजाबाद जिले के गांव सांखनी में रह रहे दिनेश कुमार उर्फ सिंटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शहर के सरस्वती विहार निवासी सुरेश कुमार ने 27 मई को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को उसका मोबाइल फोन अचानक गर्म हो गया और हैक हो गया। कुछ देर बाद फोन अपने आप सामान्य हो गया। जब उसने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से 1.28 लाख रुपये गायब मिले।
जांच के दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त दिनेश कुमार उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर लिया। ठगी की रकम में से 30 हजार रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुए थे।