फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drizzle accompanied by a dust storm; rain expected over the next 3 days.

Rewari News: आंधी संग हुई बूंदाबांदी, आज से 3 दिन तक बारिश के आसार

Sat, 24 Oct 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Drizzle accompanied by a dust storm; rain expected over the next 3 days.
अनाज मंडी मार्ग का आंधी के बाद का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार की दोपहर तक धूप रही लेकिन इसके बाद अचानक मौसम बदल गया और आंधी के साथ कुछ समय के लिए बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक दिन में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है। देर रात से हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 और 26 अक्तूबर को मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं-कहीं हवाओं और गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 26 अक्तूबर से मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने की संभावना है। दूसरी ओर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed