{"_id":"69ca7493d5818c052e01f47d","slug":"advocates-should-maintain-a-sense-of-honesty-and-dedication-towards-their-profession-judge-pankaj-jain-rewari-news-c-198-1-rew1001-235948-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने व्यवसाय के प्रति ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठा का भाव रखें अधिवक्ता : जज पंकज जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने व्यवसाय के प्रति ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठा का भाव रखें अधिवक्ता : जज पंकज जैन
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
कोसली बार एसोसिएशन में संबोधित करते जज पंकज जैन। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज पंकज जैन ने कहा है कि जिस प्रकार एक न्यायाधीश से हम ईमानदारी व सच्चाई की उम्मीद रखते हैं उसी प्रकार एक अधिवक्ता को भी अपने व्यवसाय के प्रति ईमानदार तथा गंभीर होना चाहिए।
जज पंकज जैन कोसली बार एसोसिएशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वकालत के प्रति अधिवक्ता को निष्ठा भाव रखना चाहिए। एक सफल वकील तभी बना जा सकता है जब उसके जीवन में अनुशासन व नियमित कार्य का समावेश होगा।
अधिवक्ता को मन में यह कभी नहीं रखना चाहिए कि वह कभी भी अपने कार्य से अवकाश ले सकता है। उन्होंने कोसली बार एसोसिएशन की सभी मांगों को उन्होंने शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
कोसली की वीर धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन सरकार से मिलकर इसे नगर पालिका का दर्जा दिलवाने का प्रयास करें तो इलाके की तरक्की के लिए बेहतर होगा। पंकज जैन का सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार, एसडीएम विजय कुमार यादव, बार एसोसिएशन के प्रधान जयकिशन ढिल्लो सहित अन्य ने स्वागत किया।
पुलिस गारद ने हाईकोर्ट जज को सलामी दी। बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वधवा, फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज प्रदीप चौधरी, सीजेएम अमित वर्मा, सिविल जज जूनियर डिवीजन निशा, डीएसपी विद्यानंद आदि मौजूद रहे।
Trending Videos