फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ajay Shastri awarded PhD degree.

Rewari News: अजय शास्त्री को मिली पीएचडी की उपाधि

Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ajay Shastri awarded PhD degree.
पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी जाहिर करते शोधार्थी अजय शास्त्री। स्रोत : शिक्षक
रेवाड़ी। रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के शोधार्थी अजय शास्त्री को ज्योतिष वेदांग का विश्लेषणात्मक अध्ययन वर्तमान परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

यह शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. बबलू शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीएम यादव, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश भारद्वाज तथा शोध निर्देशक डॉ. बबलू शर्मा ने अजय शास्त्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शोध ज्योतिष वेदाङ्ग के शास्त्रीय स्वरूप तथा उसके वर्तमान संदर्भों के अध्ययन में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा।
विज्ञापन

पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. अजय शास्त्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शोध निर्देशक डॉ. बबलू शर्मा, संस्कृत विभाग के समस्त गुरुजनों तथा बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय परिवार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय शास्त्री ने बताया कि उन्होंने शुरुआती शिक्षा गुरुकुल से तथा शास्त्री, ज्योतिष से आचार्य, महर्षि पाणिनी यूनिवर्सिटी उज्जैन से किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed