सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Application process for first year graduation admission continues, pace slow

Rewari News: स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, रफ्तार धीमी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Application process for first year graduation admission continues, pace slow
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों व दस्तावेजों की ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है लेकिन आवेदन की रफ्तार अभी धीमी है। विद्यार्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में कॉलेजों में सीटों के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।
खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में 600 सीटों के लिए अब तक केवल 186 आवेदन आए हैं। महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते विद्यार्थी फिलहाल स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में कम रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. मनु कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कई विद्यार्थी पहले प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अवसर तलाश रहे हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेते हैं। यही कारण है कि अभी आवेदन संख्या अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले चार-पांच दिनों में आवेदनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

जिले के 11 सरकारी महाविद्यालयों के अलावा एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी प्रवेश तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकारी कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष के लिए 3360, बीएससी (फिजिकल साइंस) के लिए 940 और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 1080 सीटें उपलब्ध हैं। दाखिला प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क और सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां विद्यार्थी आवेदन संबंधी जानकारी और तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
------------
दाखिले में मिल सकता है अतिरिक्त अंकों का लाभ
महाविद्यालय अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के विद्यार्थियों के लिए माइग्रेशन प्रमाणपत्र, हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, खेल एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड प्रमाणपत्र तथा गैप वर्ष होने की स्थिति में संबंधित प्रमाणपत्र या शपथ पत्र शामिल हैं। आवेदन के समय एनसीसी या एनएसएस प्रमाणपत्र संलग्न करने वाले विद्यार्थियों को 10 अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, भारतीय स्काउट्स एंड गाइड प्रमाणपत्र, खेल उपलब्धियां या 12वीं कक्षा में प्राप्त मेरिट प्रमाणपत्र रखने वाले विद्यार्थियों को भी प्रवेश प्रक्रिया में 10 अंकों की अतिरिक्त वेटेज दी जाएगी।
-------------
खरखड़ा के राजकीय महाविद्यालय में आवेदन स्थिति
कोर्स--सीटें--प्राप्त आवेदन
बीए--320--104
बीकॉम--160--58
बीएससी (फिजिकल साइंस)--80--10
बीएससी मेजर इन केमिस्ट्री--40--14
----------
वर्जन:
अभी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं और अन्य कोर्सों की प्रवेश प्रक्रियाएं चल रही हैं जिसके कारण स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन अपेक्षाकृत कम प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अंतिम दिनों में आवेदन संख्या बढ़ने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देने चाहिए ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।- दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
0000000
स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, रफ्तार धीमी
15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, सीटों के मुकाबले केवल 30% आवेदन
खरखड़ा कॉलेज में 600 सीटों पर आए सिर्फ 186 आवेदन
प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते दाखिले में विद्यार्थियों की रुचि कम
परिणाम आने के बाद बढ़ सकती है प्रवेश आवेदनों की संख्या
अगले चार-पांच दिनों में आवेदन बढ़ने की उम्मीद: डॉ. मनु कुमार
जिले के सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश तैयारियां तेज
बीए, बीएससी और बीकॉम की हजारों सीटों पर होंगे दाखिले
विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित
दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए तकनीकी सहायता केंद्र शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed