{"_id":"6a63a79ce0fcc0b883059f1e","slug":"athletes-displayed-their-prowess-in-athletics-kabaddi-and-kho-kho-competitions-rewari-news-c-198-1-rew1001-242420-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Fri, 24 Jul 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मैदान में एकजुट विद्यार्थी व खिलाड़ी। स्रोत : कोच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम कोसली में शुक्रवार को जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता हुई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए हुई एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दौड़ और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ के साथ लॉन्ग जंप सहित अन्य स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
वहीं अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 3000 मीटर दौड़ सहित विभिन्न मुकाबले हुए।
विज्ञापन
टीम खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में बाल संस्कार स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 कबड्डी में न्यू होराइजन स्कूल की टीम विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
अंडर-14 खो-खो में न्यू सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुडियानी की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-19 खो-खो में पथफाइंडर ग्लोबल स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रशिक्षकों और विद्यालयों के डीपीई व पीटीआई का सहयोग रहा। अतुल सिंह, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, संजय, चंद्रशेखर, राकेश, धर्मेंद्र, अंकित और प्रवीण सहित अन्य खेल शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं के संचालन में भूमिका निभाई।