सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Athletes showcase their strength in athletics trials

Rewari News: एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Athletes showcase their strength in athletics trials
एथलेटिक्स ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
कोसली। एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता गांव कारोली में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Trending Videos

लड़कों के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंकुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार लड़कियों के सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तन्वी यादव ने पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं जबकि रीतु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में देव ने पहला, देश दूसरे स्थान पर रहे। लंबी दूरी की दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में तन्वी यादव ने एक बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 800 मीटर लड़कों की दौड़ में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर सरवन जाखड़, कोच दीपक, कोच रोहित, विकास, विज्ञानंद डीपी तथा करण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एथलेटिक्स कोच विकास और सचिव विशाल यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एथलेटिक्स ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कोच

एथलेटिक्स ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed