सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attack on shop, violence and vandalism create tension

Rewari News: दुकान पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ से तनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Attack on shop, violence and vandalism create tension
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर मारपीट और तोड़फोड़ के बाद तनाव फैल गया। यह घटना 18 मार्च को हुई।
Trending Videos

शिकायतकर्ता कालूराम ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा अमन दुकान पर था। तभी एक युवक कपड़े देखने आया और रेट को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौच कर चला गया। शाम करीब 6:45 बजे रूपेश अपने 10-12 साथियों के साथ वापस आया और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपियों ने अमन और अजय के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए।
हमले में अमन के सिर पर चोट आई जबकि अजय की अंगुली टूट गई और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed