{"_id":"69d54dbc151c80c4810f34c1","slug":"availability-of-1100-5-kg-cylinders-ensured-workers-must-not-face-inconvenience-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-236385-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 किलो के 1100 सिलिंडर की उपलब्धता, मजदूरों को न हो परेशानी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 किलो के 1100 सिलिंडर की उपलब्धता, मजदूरों को न हो परेशानी : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिले में 5 किलो के लगभग 1100 सिलिंडर की उपलब्धता है। इन सिलिंडरों का वितरण मजदूरों को इस प्रकार किया जाए कि किसी मजदूर को कोई समस्या नहीं आए। उन्होंने मंगलवार को लघु सचिवालय में एलपीजी गैस, पीएनजी, पेट्रोल व डीजल व फसल खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि आईडी व कंपनी या फर्म के संचालक की ओर से सत्यापित किए गए मजदूरों को ही ये सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएं। रेवाड़ी में जहां आईजीएल की पीएनजी की पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति की जा रही है, उन क्षेत्रों में सभी उपभोक्ताओं के पीएनजी कनेक्शन लगवाने के लिए कार्य किया जाए।
उन्होंने बताया कि पीएनजी से आगजनी की संभावना भी न के बराबर होती है। पीएनजी गैस का मीटर के अनुसार बिल, उपयोग के बाद भुगतान, कोई चोरी या गड़बड़ी की संभावना नहीं रहती है। ग्राहक पीएनजी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18001025109 व कंट्रोल रूम नंबर 8448588599 पर संपर्क कर सकते है।
Trending Videos