सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Canter-truck collision in fog, one dead, three injured

Rewari News: कोहरे में कैंटर-ट्रक की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Canter-truck collision in fog, one dead, three injured
रेवाड़ी। आसलवास गांव के समीप हादसे के बाद कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास गांव के पास सोमवार की रात कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़े कैंटर से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसी बीच एक कार ने पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी।
Trending Videos

राजस्थान के कोटपूतली से भिवाड़ी की तरफ जा रहा ट्रक सोमवार रात आसलवास गांव के समीप रोड किनारे खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक राजस्थान के बहरोड़ निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई जबकि ट्रक में लिफ्ट लेकर आ रहे एक युवक और कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम घायलों को निकालने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आई एक इनोवा कार पुलिस की जिप्सी से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की जिप्सी में उस समय कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। शव को बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कसोला थाना पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed