{"_id":"69824163e39972c55b0824f4","slug":"focus-on-family-values-rasbihari-rewari-news-c-198-1-fth1001-233039-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान दें : रासबिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान दें : रासबिहारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुटुंब प्रबोधन विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के सह केंद्रीय मंत्री रास बिहारी ने कहा कि पारिवारिक मूल्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित है और इसमें भोजन से लेकर जीवन पद्धति तक संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने रामायण, श्रीमद्भगवद्गीता और रामचरितमानस के स्वाध्याय को सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक बताया। संगोष्ठी में डॉ. रमेश यादव ने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और उसके प्रबोधन से ही सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर डॉ. रीनू यादव, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. पूजा, सुनीता यादव, नीलम यादव, मधु बाला, बिंदु यादव मौजूद रहीं। संवाद।
Trending Videos