{"_id":"6982429deb3cbf2edc0544c4","slug":"encroachment-on-the-bus-stand-road-causes-traffic-jams-rewari-news-c-198-1-rew1001-233026-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बस स्टैंड मार्ग पर अतिक्रमण से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बस स्टैंड मार्ग पर अतिक्रमण से लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बस स्टैंड मार्ग पर अतिक्रमण। संवाद
- फोटो : मोलबीबाग कब्रिस्तान में शब-ए-बरात के मौके पर कब्र पर फातिहा पढ़ते लोग।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मुख्य बस स्टैंड मार्ग पर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।
फुटपाथ पर भी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है जिससे पैदल जाने वालों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सुबह और शाम के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं।
बस स्टैंड होने के कारण यहां यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई बार पैदल चल रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। फुटपाथ पर कहीं दुकानदारों ने तिरपाल तान दिया है तो कहीं ठेले खड़े रहते हैं। इससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है।
नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदार फिर अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे अतिक्रमण की समस्या स्थायी रूप से दूर नहीं हो पाती है। यह अतिक्रमण लंबे समय से चल रहा है, लेकिन नगर परिषद या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
-
वर्जन
समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अगर कहीं पर अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।- सुशील कुमार, ईओ, नगर परिषद।
Trending Videos