सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths killed, six children injured in collision between school bus and car

Rewari News: स्कूल बस और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत, छह बच्चे घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, six children injured in collision between school bus and car
रेवाड़ी। शाहजहांपुर रोड पर हादसे के बाद पहुंचे पुलिस अ​​धिकारी। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : credit
विज्ञापन
बावल। शाहजहांपुर रोड पर मंगलवार को दोपहर बाद निजी स्कूल और कार की आमने-सामने से हुई टक्कर में कार सवार जैतड़ावास गांव निवासी जितिन उर्फ नितिन (22) और सचिन (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
Trending Videos

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बच्चों के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कार से दोनों युवकों के शवों को निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मोहनपुर स्थित ज्ञानदीप स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 30 बच्चे सवार थे। इसी बीच शाहजहांपुर रोड पर सामने से आ रही कार और स्कूल बस में भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार जैतड़ावास निवासी जितिन और सचिन की मौके पर मौत हो गई।
स्कूल बस में सवार भाविक, नवदीप, कार्तिक व दीपेश समेत छह बच्चे घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
गांव जैतड़ावास निवासी दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। सचिन एक बेटे और एक बेटी का पिता था। नितिन अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और अविवाहित था।

रेवाड़ी। शाहजहांपुर रोड पर हादसे के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी। स्रोत: ग्रामीण

रेवाड़ी। शाहजहांपुर रोड पर हादसे के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी। स्रोत: ग्रामीण- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed