{"_id":"69bab90054784ea149053d8a","slug":"car-driven-on-highway-without-tires-when-caught-driver-claims-to-be-a-head-constable-rewari-news-c-198-1-rew1001-235256-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पर बिना टायर दौड़ाई कार, पकड़ा तो खुद को बताया हेड कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पर बिना टायर दौड़ाई कार, पकड़ा तो खुद को बताया हेड कांस्टेबल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
मौके पर बिना टायर की पकड़ी पुलिस ने कार। संवाद
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली जिले के गांव बावरिया थाना हरसोरा निवासी दीपक को बिना टायर के कार दौड़ाते हुए पकड़ा। दीपक ने दावा किया है कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। रात को उसके साथ लूट हुई इसमें उसका फोन और आईडी कार्ड छीन लिया गया तथा मारपीट की गई। घटना में कार का टायर फट गया। और पैसे न होने के कारण वह ऐसे ही निकल पड़ा।
बावल पुलिस हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना की जांच कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में कार आती दिखाई दी इसके एक पहिए में टायर ही नहीं था। पुलिस ने उसे ठहरने का इशारा किया लेकिन चालक नहीं रूका। शक होने पर पुलिस की दो गाड़ियां उसके पीछे लग गईं और जयसिंहपुर बॉर्डर के पास उसे रोक लिया गया।
पुलिस ने चालक को काबू किया। चालक दीपक ने दावा किया है कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। पुलिस ने दीपक का मेडिकल भी कराया जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस की टोपी और हॉर्न कार में मिला। दीपक काफी घबराया हुआ था।पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
दीपक को 200 रुपये देकर बस से भेज दिया गया व मामले की जांच जारी है। साथ ही पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।
Trending Videos