{"_id":"6a7e133d3c2e9dd3380cfa54","slug":"chain-stolen-from-womans-neck-at-fair-two-more-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-sroh1010-243575-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेले में महिला के गले से चेन चोरी, दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेले में महिला के गले से चेन चोरी, दो और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। गांव भैरमपुर स्थित मंदिर मेले में महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में कोसली पुलिस ने दो और आरोपियों मांढैया खुर्द हाल रामनगर कॉलोनी निवासी अमन और समुद्र उर्फ दीवान को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश कर दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सेक्टर-4 पीपरा की ढाणी निवासी अनमोल यादव ने 25 जनवरी को शिकायत दी थी कि वह 18 जनवरी को पत्नी और बच्चों के साथ भैरमपुर मंदिर में आयोजित मेले में गए थे। लौटने के बाद उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन गायब मिली। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दो संदिग्ध महिलाएं पत्नी के आगे-पीछे दिखाई दीं।
कोसली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमन और समुद्र उर्फ दीवान को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की गई सोने की चेन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।