{"_id":"6a7e13e3800850ba440a2bdc","slug":"number-of-coaches-to-be-increased-on-the-delhi-sarai-rohilla-bikaner-superfast-express-rewari-news-c-198-1-rew1001-243618-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बढ़ेंगे डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बढ़ेंगे डिब्बे
Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा स्थायी रूप से बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा में सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 17 अगस्त तथा बीकानेर से 18 अगस्त से एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का डिब्बा स्थायी रूप से बढ़ाया जा रहा है।
डिब्बा बढ़ाए जाने के बाद इस रेल सेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें एक प्रथम वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, चार तृतीय वातानुकूलित, छह द्वितीय शयनयान, पांच सामान्य श्रेणी तथा दो पावर कार के डिब्बे शामिल होंगे।
विज्ञापन
रेलवे के अनुसार अतिरिक्त डिब्बा लगाए जाने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। खासकर भीड़-भाड़ वाले समय में यात्रियों को आरक्षण मिलने और यात्रा सुविधा में सुधार होने की उम्मीद है।
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। स्थायी रूप से डिब्बा बढ़ाए जाने से दिल्ली सराय रोहिल्ला और बीकानेर के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।