फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Charan Singh and Ganga Singh welcomed upon receiving new responsibilities.

Rewari News: नई जिम्मेदारी मिलने पर चरण सिंह और गंगा सिंह का स्वागत

Sun, 12 Jul 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Charan Singh and Ganga Singh welcomed upon receiving new responsibilities.
नए पदाधिकारियों का सम्मान करते समाज के लोग। स्रोत : समाज
धारूहेड़ा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर राजपूत सभा धारूहेड़ा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छोकर और गंगा सिंह छोकर का रविवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राजपूत महिला मंडल की अध्यक्षा सुशीला सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
विज्ञापन

महिला मंडल की सदस्यों ने विश्वास जताया कि चरण सिंह छोकर और गंगा सिंह छोकर के नेतृत्व में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारी समाज को संगठित करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रजनी देवी छोकर, उषा देवी, ललिता तोमर, नीतू चौहान, किरण चौहान, रीना छोकर, प्रीति छोकर, मीना तंवर, सुरेश तंवर, सरोज तंवर, रेनू राणा सहित राजपूत महिला मंडल की समस्त कार्यकारिणी और अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed