फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for fraudulently taking goods from a shop.

Rewari News: दुकान से धोखे से सामान ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraudulently taking goods from a shop.
धारूहेड़ा। पुलिस ने बीते माह एक दुकानदार का सामान धोखे से ले जाने के मामले में एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के सुल्तानपुर के गांव मलवा पहाड़पुर व हाल मुकाम गाड़ौली, गुरुग्राम सौरभ सिंह है।
विज्ञापन

11 जून को राजस्थान के जिला बाड़मेर के गांव रामनगर सरन पनजी निवासी चूनाराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी महेश्वरी गांव में बिजली उपकरण व हार्डवेयर की दुकान है। उसकी दुकान पर 10 जून को एक अनजान व्यक्ति आया था। उसने तारों के अलग-अलग किस्म के 7 बंडल खरीदे थे, जिनकी कीमत 47644 रुपये थी।
विज्ञापन

उन्होंने पक्का बिल बनाकर उसे दे दिया। उस व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट दिखाकर कहा कि उसने पेमेंट कर दी है। उसने अपने मोबाइल में चेक किया तो पेमेंट नहीं आई थी। इसी दौरान दूसरा ग्राहक आने के कारण वह उसे ऊपर सामान दिखाने के लिए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान व्यक्ति उस सामान के साथ-साथ एक और बंडल बैग में डालकर फरार हो गया। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed