फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   100 seats added to Super-100; selection exam to begin on July 14.

Rewari News: सुपर-100 में 100 सीटें बढ़ीं, 14 जुलाई से शुरू होगी चयन परीक्षा

Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
100 seats added to Super-100; selection exam to begin on July 14.
रेवाड़ी। मेधावी विद्यार्थियों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से संचालित सुपर-100 योजना का दायरा इस वर्ष बढ़ा दिया गया है। सुपर-100 में 100 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं। इसका लाभ जिले के विद्यार्थियों को भी मिलेगा और अब अधिक विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

सुपर-100 योजना के तहत चयन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू होगी। पहले चरण की प्रवेश परीक्षा (लेवल-1) 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित होगा। लेवल-1 में सफल विद्यार्थियों के लिए 19 जुलाई को दूसरे चरण (लेवल-2) की परीक्षा होगी। 23 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा और चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों के विज्ञान संकाय (साइंस स्ट्रीम) के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रहने और भोजन की सुविधा भी मुफ्त दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटों की संख्या बढ़ने से जिले के गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। निजी कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस वहन करने में असमर्थ छात्र अब इस योजना के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण तैयारी कर सकेंगे।


वर्जन :
सुपर-100 योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का बेहतर अवसर प्रदान करती है।-रीनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed