{"_id":"6a0613e4c7a1c645a508f885","slug":"chief-minister-and-union-minister-cancel-bhiwadi-visit-to-virtually-inaugurate-projects-worth-rs-300-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-238455-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीएम और केंद्रीय मंत्री का भिवाड़ी दौरा रद्द, 300 करोड़ की योजनाओं का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीएम और केंद्रीय मंत्री का भिवाड़ी दौरा रद्द, 300 करोड़ की योजनाओं का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 14 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत के आह्वान के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री ने भिवाड़ी दौरा रद्द कर दिया है। अब वे अलवर जिले की 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
पहले इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। मुख्यमंत्री के भिवाड़ी दौरे की सूचना रद्द होने के बाद वीरवार सुबह कार्यक्रम स्थल से बड़े टेंट हटा दिए गए। अब यह कार्यक्रम भिवाड़ी के सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक सेमीकंडक्टर कंपनी के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केवल 100 लोगों की उपस्थिति रहेगी जिनमें जिला कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला-ब्लॉक पदाधिकारी और कुछ कार्यकर्ता शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से, जबकि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इन योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
उद्घाटन की जाने वाली प्रमुख योजनाओं में भिवाड़ी का नवनिर्मित 34 एमएलडी एसटीपी प्लांट, सलारपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित सेमीकंडक्टर कंपनी, एसटीपी से शोधित पानी को ग्वालदा तक पहुंचाने वाली पाइपलाइन परियोजना और टपूकड़ा में सीएसआर फंड से निर्मित राजकीय बालिका कॉलेज शामिल हैं।
Trending Videos