सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Claims of Increased Political Clout for Southern Haryana Following Delimitation; Rao Inderjit States: "Rising Population Impacts Politics"

Rewari News: परिसीमन में दक्षिणी हरियाणा की ताकत बढ़ने का दावा, राव इंद्रजीत बोले-बढ़ती आबादी का राजनीति पर होगा असर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Claims of Increased Political Clout for Southern Haryana Following Delimitation; Rao Inderjit States: "Rising Population Impacts Politics"
रेवाड़ी। कार्यक्रम को संबो​धित करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आगामी परिसीमन के बाद दक्षिणी हरियाणा की राजनीतिक ताकत पहले से ज्यादा मजबूत होगी। क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या का सीधा असर राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ेगा। उन्होंने खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद का उल्लेख करते हुए कहा कि इन जिलों में आबादी लगातार बढ़ रही है।
Trending Videos

वह सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर आनंद नगर में आयोजित ‘बस्ती चलो अभियान’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। रेवाड़ी में प्रस्तावित 300 बेड के नए अस्पताल को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चा के बीच उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल पुराने अस्पताल की जगह पर ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर जिले की राजनीति में लंबे समय से बहस जारी है। राजनीतिक दृष्टि से उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भी बयान दिया और कहा कि भाजपा इस बार वेस्ट बंगाल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव और बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे विश्व का ‘थानेदार’ नहीं रहेगा अमेरिका
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में युनाइटेड नेशन्स की प्रभावशीलता कम होती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बाद विश्व की नई रूपरेखा तय होगी और यह पूरी तरह युद्ध के परिणाम पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अमेरिका पूरे विश्व का ‘थानेदार’ नहीं रहेगा।
अपनी गलती का ठिकरा कांग्रेस पर फोड़ा
कार्यक्रम में शुरुआती संबोधन में राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा के स्थापना दिवस को 37वां बता दिया। इस पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें सही जानकारी देते हुए बताया कि यह 47वां स्थापना दिवस है। इसके बाद उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि वह पहले कांग्रेस में थे, इसलिए यह गलती हो गई।
भाजपा विधायकों की संख्या बताई गलत
कार्यक्रम के दौरान ही केंद्रीय मंत्री एक और तथ्यात्मक चूक कर बैठे। उन्होंने हरियाणा में भाजपा विधायकों की संख्या 43 बताई जबकि कार्यकर्ताओं ने उन्हें टोकते हुए सही संख्या 48 बताई। बाद में उन्होंने इस गलती को भी स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed