{"_id":"69ca8f600ca7333dbe0a24a8","slug":"coaches-added-to-several-trains-for-the-convenience-of-passengers-rewari-news-c-198-1-rew1001-235976-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अप्रैल में कई प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार एक अप्रैल से विभिन्न तिथियों तक कई रेल सेवाओं में द्वितीय शयनयान, सामान्य श्रेणी, एसी चेयरकार और थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएंगे।
लालगढ़-दिल्ली सराय, दिल्ली-उदयपुर, अजमेर-अमृतसर, जन शताब्दी और डबल डेकर जैसी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे जिससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा रेवाड़ी से जुड़ी कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों जैसे रेवाड़ी-फुलेरा, रेवाड़ी-हिसार और जयपुर-रेवाड़ी रेल सेवाओं में भी 5-5 सामान्य श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से की गई है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें।
Trending Videos