फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   College female students took out a Tricolour rally.

Rewari News: कॉलेज की छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली

Tue, 11 Aug 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
College female students took out a Tricolour rally.
तिरंगा रैली निकालतीं कॉलेज की छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
धारूहेड़ा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा की एनएसएस इकाई की ओर से 10 अगस्त को गांव जीवड़ा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं के साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

रैली के शुभारंभ से पहले महाविद्यालय के प्राचार्य अजय देशवाल ने विद्यार्थियों का किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व और उसकी गरिमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तिरंगे का सम्मान करते हुए अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव में रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में एनएसएस प्रभारी भारती यादव, डॉ. सुशील दत्त, डॉ. भारती, अमित भोरिया, देवी सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed