फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Security stepped up in the district ahead of Independence Day.

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 11 Aug 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Security stepped up in the district ahead of Independence Day.
होटल में रिकार्ड की जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने शहर के प्रमुख स्थानों, होटल, धर्मशाला, अतिथि गृह, रिसॉर्ट, सराय, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल और तेल डिपो के आसपास जांच अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ वाहनों और लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक की ओर से सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रेवाड़ी, बावल और कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने जिले के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों और बस स्टैंड पर किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर सूचना दें। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं। राइडर और पीसीआर वाहनों से गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed