{"_id":"6a7a205a4b749b8ca703c7bd","slug":"encroachments-on-the-green-belt-shops-dhabas-and-nurseries-have-sprung-up-while-shanties-have-been-set-up-in-some-places-rewari-news-c-198-1-rew1003-243399-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रीन बेल्ट पर कब्जे...दुकान, ढाबा व नर्सरी तो कहीं डाली गई हैं झोपड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रीन बेल्ट पर कब्जे...दुकान, ढाबा व नर्सरी तो कहीं डाली गई हैं झोपड़ियां
Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
पायलट चौक के पास ग्रीन बेल्ट पर खड़ी गाड़ियां। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के ग्रीन बेल्ट में कब्जे तो कहीं अतिक्रमण से स्वरूप बदल गया है। बावल रोड से लेकर राजीव चौक, आईओसी चौक, पायलट चौक, अभय सिंह चौक और गढ़ी बोलनी रोड समेत कई स्थानों पर ग्रीन बेल्ट में रेहड़ी, दुकान, ढाबे, नर्सरी और अन्य अस्थायी कारोबार संचालित हो रहे हैं। कई जगह तो लोगों ने झोपड़ियां तक बना ली हैं।
ग्रीन बेल्ट में फुटपाथों की नियमित सफाई नहीं होने से खरपतवार और झाड़ियां उग आई हैं। ऐसे में पैदल चलने वालों को फुटपाथ छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ हरियाली को संरक्षित करना है लेकिन जगह-जगह कब्जे के कारण इसका स्वरूप बदल गया है।
बावल रोड पर ग्रीन बेल्ट में रेहड़ियां लगाई जाती हैं। कई दुकान और नर्सरी खुली है। अन्य सामानों की दुकानें खुली हैं। दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन सड़क किनारे और ग्रीन बेल्ट में खड़े रहते हैं। इससे कई बार यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एचएसवीपी की ओर से कई बार अभियान चलाया गया। ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाए गए, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा अतिक्रमण हो गया। वन विभाग ने भी जून माह में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था।
इस दौरान टीम ने करीब 25 लोगों को नोटिस जारी कर ग्रीन बेल्ट से अपना सामान हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस में निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी कई स्थानों पर कब्जे बरकरार हैं।
पार्किंग के लिए ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल
ग्रीन बेल्ट के आसपास पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी लोग अपने वाहन सड़क किनारे या ग्रीन बेल्ट में खड़े कर रहे हैं। बावल रोड पर राजीव चौक से शहीद स्मारक तक स्थिति ज्यादा खराब है। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होता है। शहीद स्मारक के सामने का खाली मैदान भी कई बार अवैध पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सेक्टर-1 के गेट के अंदर भी वाहनों की पार्किंग बढ़ गई है। लोग अंत्योदय भवन तक वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और सेक्टरवासियों को परेशानी हो रही है।
फुटपाथ पर उगीं झाड़ियां, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
बारिश के मौसम में ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ पर खरपतवार व झाड़ियां उग आई हैं। कई जगह झाड़ियां इतनी घनी हो गई हैं कि फुटपाथ पूरी तरह ढक गए हैं। सफाई नहीं होने के कारण लोगों के लिए फुटपाथ से गुजरना मुश्किल है। मजबूरी में उन्हें सड़क पर वाहनों के बीच से होकर चलना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार झाड़ियों के कारण जहरीले कीड़े और सांप निकलने का खतरा भी बना रहता है।
वर्जन:
शहर में कई स्थानों पर ग्रीन बेल्ट में रेहड़ी, ढाबे, लोहार और अन्य लोगों ने कब्जे किए हुए हैं। जल्द ही ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। नागरिकों से ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाने में विभाग का सहयोग करने की अपील की जाएगी।-
संदीप कुमार, रेंज वन अधिकारी रेवाड़ी।

पायलट चौक के पास ग्रीन बेल्ट पर खड़ी गाड़ियां। संवाद- फोटो : 1