{"_id":"69bedca56fd3d384fa0d4e2a","slug":"common-citizens-will-be-able-to-use-the-library-and-machines-of-iti-rewari-news-c-203-1-mgh1006-124966-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई की लाइब्रेरी और मशीनों का इस्तेमाल कर सकेंगे आम नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई की लाइब्रेरी और मशीनों का इस्तेमाल कर सकेंगे आम नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52 शहर स्थित आईटीआई में रखी में मशीनें। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की मशीनों और लाइब्रेरी का इस्तेमाल अब आम नागरिक भी कर सकेंगे। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से विशेष पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है।
वर्तमान में प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मशीनरी व लाइब्रेरी का अधिक उपयोग नहीं हो पाता है। प्रशिक्षु केवल लेक्चर के दौरान ही इनका उपयोग करते हैं। ऐसे में संसाधनों के खराब होने की आशंका रहती है। अगर नियमित तौर पर मशीनों का उपयोग हो तो उनकी कार्यक्षमता बनी रहेगी।
इसी तरह युवा निजी लाइब्रेरी में जाकर शुल्क देकर पढ़ाई करते हैं। वहीं, आईटीआई की लाइब्रेरी सप्ताह में केवल पांच दिन ही खुली रहती है और राजकीय अवकाश होने पर अधिक दिन तक भी उपयोग नहीं हो पाती है। अगर बाहर के युवा लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई करेंगे तो नई किताबें आ सकेंगी और प्रतिदिन उपयोग से युवाओं को बाहर शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
स्थानीय युवाओं व नागरिकों को इस मुहिम से निशुल्क सुविधा मिल पाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से एडमिशन पोर्टल पर ही विकल्प दिया गया है। सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आम नागरिकों को पहले ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
इसके बाद पंजीकृत व्यक्ति स्लिप दिखाकर आईटीआई के संसाधन उपयोग कर सकता है। फिलहाल विभाग की ओर से किसी प्रकार की फीस नहीं रखी गई है। संवाद
इन संसाधनों का कर सकेंगे उपयोग
संस्थानों में कारपेंटर कार्य संबंधी मशीनें, फीटर, टर्नर, सिलाई मशीनें, वेल्डिंग, कंप्यूटर आदि का उपयोग कर पाएंगे। इनके माध्यम से कोई भी अपना कार्य करवा सकता है। साथ ही मशीन चलाने में सक्षम व्यक्ति स्वयं भी कार्य कर सकते हैं। इससे प्रशिक्षुओं को प्रत्यक्ष कार्य करने और देखने का लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
विभाग की ओर से हाल ही में पत्र जारी किया गया है। इसका मुख्य मकसद युवाओं को तकनीकी रूप से माहिर बनाना और आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं प्रदान करना है। पोर्टल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कभी भी कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करके संस्थान में आ सकता है। उसको संबंधित संसाधन उपयोग के लिए दिया जाएगा।- संदीप यादव, प्रभारी, आईटीआई, महेंद्रगढ़
Trending Videos