{"_id":"6a7a1d578b69f71e410ef6d4","slug":"completed-service-road-blocked-with-barricades-inconvenience-mounts-for-kanwariyas-and-the-general-public-rewari-news-c-198-1-rew1010-243381-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बनकर तैयार सर्विस रोड को बैरिकेड लगाकर किया बंद, कांवड़ियों और आमजन की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बनकर तैयार सर्विस रोड को बैरिकेड लगाकर किया बंद, कांवड़ियों और आमजन की बढ़ी परेशानी
Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के सामने नवनिर्मित सड़क पर लगे बेरिकेड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के सामने सर्विस रोड का निर्माण पूरा होने के बाद भी उसे बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय अनिल कुमार, मनोज, संजय और राजबीर ने बताया कि यह सर्विस रोड धारूहेड़ा शहर में आने-जाने के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। वर्तमान में कांवड़ यात्रा के चलते इस मार्ग से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ी हुई है। सड़क तैयार होने के बाद उसे आवागमन के लिए नहीं खोला जाना लोगों की समझ से परे है।
लोगों का सवाल है कि जब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो सर्विस रोड को आखिर किस कारण से बंद रखा गया है? यदि किसी तकनीकी या सुरक्षा कारण से मार्ग बंद है तो संबंधित विभाग को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
विज्ञापन
इन दिनों कांवड़ यात्रा के चलते धारूहेड़ा क्षेत्र में पैदल कांवड़ियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे समय में शहर में प्रवेश के प्रमुख मार्गों में शामिल सर्विस रोड का बंद होना आमजन के लिए परेशानी बढ़ा रहा है।
लोगों का कहना है कि सर्विस रोड खुलने से यातायात को भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है और लोगों को अनावश्यक रूप से दूसरे रास्तों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।
एनएचएआई और पुलिस से कार्रवाई की मांग
अनिल कुमार, मनोज, संजय और राजबीर ने एनएचएआई और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सर्विस रोड का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे खोलने में कोई बाधा नहीं है तो इसे बिना किसी और देरी के आमजन के लिए खोल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधा देने के लिए बनाई गई सड़क अगर तैयार होने के बाद भी कई दिनों तक बंद रहे तो निर्माण का उद्देश्य ही प्रभावित होता है। संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और अनावश्यक रूप से लगाए गए बैरिकेड हटाकर सर्विस रोड को यातायात के लिए खोलना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मामले को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।