Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Sensation prevails after a young man's body is found in a hotel in Bawal, Rewari; police have launched an investigation.
{"_id":"6a7af634273d625ef406da31","slug":"video-sensation-prevails-after-a-young-mans-body-is-found-in-a-hotel-in-bawal-rewari-police-have-launched-an-investigation-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी बावल के होटल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी बावल के होटल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
रेवाड़ी। जिले के बावल स्थित होटल ग्रीन ओर्थ के कमरे में मंगलवार को राजस्थान के एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक अपने एक साथी के साथ होटल में ठहरा था। साथी सोमवार रात करीब 11:30 बजे होटल से चला गया था। युवक की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या उसकी हत्या की गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
होटल ग्रीन ओर्थ दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के पास हरचंदपुर रोड पर स्थित है। राजस्थान के सरायकलां निवासी संदीप और जसबीर सोमवार सुबह होटल पहुंचे थे। दोनों ने कमरा नंबर 101 बुक कराया था। होटल में कमरा लेते समय उन्होंने बताया था कि वे एक कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आए हैं। सोमवार को इंटरव्यू नहीं हो सका, इसलिए अगले दिन सुबह जाने की बात कही थी।
होटल कर्मियों के अनुसार जसबीर को मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे कमरा खाली करना था, लेकिन निर्धारित समय तक वह बाहर नहीं आया। कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो जसबीर फर्श पर पड़ा मिला। कमरे में उसका सामान और कपड़े पड़े थे। टेबल पर शराब की बोतल भी मिली।
सूचना मिलते ही बावल थाना एसएचओ फूल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।