Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari echoes with chants of 'Har-Har Mahadev' on Mahashivratri; a massive surge of devotees flocks to Bhuteshwar Temple.
{"_id":"6a7af63b98016dfa410d2e5c","slug":"video-rewari-echoes-with-chants-of-har-har-mahadev-on-mahashivratri-a-massive-surge-of-devotees-flocks-to-bhuteshwar-temple-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा रेवाड़ी, भूतेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा रेवाड़ी, भूतेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
रेवाड़ी। देशभर के साथ रेवाड़ी में भी मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के ऐतिहासिक भूतेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। देर रात से ही कांवड़ चढ़ाने और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए शिवभक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया।
मर्यादित वस्त्रों में प्रवेश की अपील
महाशिवरात्रि के अवसर पर भूतेश्वर मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं के लिए मर्यादित वस्त्रों में आने की अपील भी की गई। मंदिर प्रबंधक की ओर से परिसर में नोटिस लगाए गए थे। इनमें श्रद्धालुओं से मंदिर की धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए शालीन और मर्यादित कपड़े पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने की अपील की गई थी।
नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि गैर-मर्यादित अथवा छोटे कपड़े पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करने होंगे। मंदिर प्रबंधन की इस व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर की धार्मिक गरिमा और अनुशासन बनाए रखना बताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।