सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress Leader Rao Narendra Stern Message During Rewari Visit Action Against Indiscipline Is Inevitable

रेवाड़ी दौरे में राव नरेंद्र का सख्त संदेश: अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय, BJP पर हमला व किसानों के मुद्दे उठे

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 17 Apr 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर महंगाई और किसान मुद्दों को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार फसल खरीद को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

Congress Leader Rao Narendra Stern Message During Rewari Visit Action Against Indiscipline Is Inevitable
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में कांग्रेस संगठन को लेकर बड़ा संदेश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने साफ कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा, उसके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

Trending Videos


क्रॉस वोटिंग पर भाजपा पर साधा निशाना 
प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने भाजपा के दबाव में आकर ऐसा कदम उठाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि पार्टी इस तरह के मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में सिंबल पर लड़ने के संकेत
रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को सिंबल पर चुनाव लड़ने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता चाहेंगे तो पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। उनके मुताबिक, सिंबल पर चुनाव लड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा। 



महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा 
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर महंगाई और किसान मुद्दों को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार फसल खरीद को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों पर नई-नई शर्तें थोपकर उनकी फसल खरीद से बचने की कोशिश की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। 

कार्यक्रम में नेताओं की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय 
इस पूरे कार्यक्रम में स्थानीय बड़े नेताओं की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। खास तौर पर पूर्व विधायक चिरंजीव राव की गैरहाजिरी ने राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े किए। हालांकि, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी जसवंत सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

अनाज मंडी का किया दौरा 
अपने दौरे के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने नई अनाज मंडी पहुंचकर खरीद प्रक्रिया का जायजा भी लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed