{"_id":"6a63a542d0d8cca00909cdf0","slug":"congress-workers-stage-a-sit-in-at-bal-bhavan-under-the-leadership-of-chiranjeev-rao-rewari-news-c-198-1-rew1001-242417-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बाल भवन पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बाल भवन पर धरना
Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक चिरंजीव राव साथ में कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक चिरंजीव राव शुक्रवार को बाल भवन के मुख्य गेट के सामने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर डीसी अभिषेक मीणा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक छोड़कर बाहर आए और ज्ञापन लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से लौट गए।
पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने जिला सचिवालय पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि डीसी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में व्यस्त हैं।
इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे बाल भवन पहुंच गए और डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन लेने की मांग की। काफी देर तक डीसी के बाहर नहीं आने पर कार्यकर्ताओं ने बाल भवन के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और युवाओं से जुड़े मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई। धरने की सूचना मिलने के बाद डीसी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मंच से न्याय और सुधारों की बात करते हैं, लेकिन देश के युवा आज भी ठोस जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल घोषणाओं का समय नहीं है बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी युवाओं, छात्रों और आम जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।
चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं

मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक चिरंजीव राव साथ में कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : सांकेतिक