सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Congress's Internal Turmoil Exposed in Rajya Sabha Elections; The Volcanic Pressure Building Within the Party Could Erupt at Any Moment: Captain Abhimanyu

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आंतरिक हालात उजागर, कभी भी फट सकता है पार्टी में बन रहा ज्वालामुखी : कैप्टन अभिमन्यु

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Congress's Internal Turmoil Exposed in Rajya Sabha Elections; The Volcanic Pressure Building Within the Party Could Erupt at Any Moment: Captain Abhimanyu
भाजपा कार्यालाय में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आंतरिक हालात उजागर हो चुके हैं। पार्टी के अंदर तैयार हो रहा ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है। कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल या संगठन की जगह चंद लोगों का गिरोह बन चुका है जो सत्ता हासिल करने के लिए हाथ-पैर मार रहा है।
Trending Videos

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए कैप्टन अभिमन्यु बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल लोग किसी भी तरीके से सत्ता हासिल करने के बाद परिवारवाद व जातिवाद का नंगा नाच नाचने के लिए ताकत लगा रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जबकि चार के वोट खारिज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी महज आधे वोट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। अगर एक वोट निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में डलता तो कांग्रेस को इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ती। भाजपा ने राज्यसभा भेजने के लिए संजय भाटिया जैसे श्रेष्ठ कार्यकर्ता को चुनकर प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है।
कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। गृह मंत्री अमित शाह इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उपस्थिति महज 50 प्रतिशत रही है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर सांसदों की उपस्थिति का औसत 75 प्रतिशत है। कम उपस्थिति में भी राहुल गांधी संसद चलने की राह में रोड़े अटकाने के पूरे प्रयास करते हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील मुसेपुर, हिमांशु पालीवाल, अमित यादव, कुलदीप चौहान, डा. कविता गुप्ता, रत्नेश बंसल, सुनील ग्रोवर व पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकतंत्र में नहीं इनेलो का विश्वास
कैप्टन अभिमन्यु ने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में मतदान लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा है। इनेलो ने वाेटिंग से बचते हुए लोकतांत्रितक प्रणाली का अपमान किया है। इनेलो विधायक अगर कांग्रेस के विरोध में मतदान करते तो कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मात का सामना करना पड़ता। इस चुनाव में खुद को तटस्थ रखकर इनेलो ने एक तरह से कांग्रेस का साथ दिया है। इनेलो ने आजाद उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करके परोक्ष रूप से कांग्रेस का साथ दिया है। इनेलो ने खुद को कांग्रेस की विचारधारा का समर्थक साबित कर दिया है। अब आने वाले समय में इसका फैसला प्रदेश की जनता को करना है।

तकनीकी कमी से कैंसिल हुआ वोट
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का एक वोट कैंसिल होने के सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई दुर्भावना नहीं थी। एक वोट कैंसिल होने के पीछे तकनीकी कारण रहे होंगे। कांग्रेस के तो चार वोट खारिज हो गए। इसके बावजूद भाजपा इस पर मुद्दे पर विवेचना जरूर करेगी। अगर एक वोट भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को मिलता तो निश्चित रूप से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed