सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Construction of road from Ambedkar Chowk to Dharuhera Chungi started

Rewari News: आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक सड़क का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Construction of road from Ambedkar Chowk to Dharuhera Chungi started
सीसी रोड का शुरू हुआ निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


रेवाड़ी। शहर के सरकुलर रोड पर आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक सीसी रोड निर्माण के लिए सड़क की खुदाई शुरू कर दी गई है। करीब तीन माह से रुका कार्य दोबारा शुरू होने से लोगों को जल्द बेहतर सड़क मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि निर्माण से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिलीं।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सरकुलर रोड के बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक सीसी रोड निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस पर करीब 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पहले ही मार्ग की एक तरफ की लेन और डिवाइडर निर्माण पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह में पीडब्ल्यूडी धर्मशाला मोड़ से धारूहेड़ा चुंगी तक और बावल चौक से आंबेडकर चौक तक सीसी रोड का निर्माण पूरा कर लिया गया था। इसके बाद शेष हिस्से का कार्य विभिन्न कारणों से बंद पड़ा हुआ था। आंबेडकर चौक से लियो चौक और आगे धारूहेड़ा चुंगी तक सीसी रोड निर्माण के लिए सड़क की खुदाई शुरू की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्माण कार्य के चलते लियो चौक से आंबेडकर चौक तक ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है जिससे पूरे दिन यातायात दबाव बना रहा। कार्यालयों, बाजारों और स्कूलों के समय सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
राजीव चौक और आसपास की गलियों में दिनभर वाहनों की आवाजाही अधिक रहने से स्थानीय लोगों को भी असुविधा बनी हुई है। स्थानीय दुकानदार राजेश, सुनील व अंकित ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा हो जाए तो सड़क पर धूल, जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सकेगी। मार्ग की दशा ठीक ना होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन :
आंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक सीसी रोड बनाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी एक महीने में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।- -सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed