सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Councilor expressing gratitude to voters attacked, admitted

Rewari News: मतदाताओं का आभार जता रहे पार्षद पर हमला, भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Councilor expressing gratitude to voters attacked, admitted
घायल चंदन यादव से मुलाकात करते कैप्टन अजय सिंह यादव। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव पर हमला हुआ है। चुनाव जीतने के बाद चंदन वार्ड में क्षेत्रवासियों का धन्यवाद कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों, हाथ-पैरों और कांच के गिलासों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Trending Videos

हमले में पूर्व पार्षद दिलीप माटा भी घायल हुए हैं। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। इससे क्षेत्र में तनाव है। घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और रेवाड़ी के पूर्व विधायक चिरंजीव राव मौके पर पहुंचे। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हार और जीत होती रहती है लेकिन जीतने वाले प्रत्याशी और एक बुजुर्ग महिला पर हमला निंदनीय और शर्मनाक है। कहा कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि चुनाव समाप्त हो चुके हैं और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। ऐसे में राजनीतिक दुर्भावना के चलते हिंसा करना लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed