{"_id":"6a04c96d6891f1d2fe0dfba9","slug":"south-haryana-is-becoming-a-hub-of-education-aarti-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-238385-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण हरियाणा बन रहा शिक्षा का हब : आरती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण हरियाणा बन रहा शिक्षा का हब : आरती सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 14 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
छात्रा दीपिका को सम्मानित करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा दीपिका को शुभकामनाएं दीं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री गांव चिल्हड़ स्थित विवेकानंद स्कूल पहुंचीं, जहां उन्होंने दीपिका और उसके परिवार से मुलाकात की।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा शिक्षा का हब बन रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेशभर में रेवाड़ी प्रसिद्धि पा रहा है। जाट गांव की बेटी दीपिका ने पूरे हरियाणा में टॉप कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीपिका की मेहनत, लगन और अनुशासन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं और प्रदेश व देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
दीपिका ने बताया कि उसका सपना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है। मंत्री ने कहा कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Trending Videos