{"_id":"6981e7b9a67e029c7b07f1a3","slug":"major-accident-in-rewari-school-bus-and-car-collide-head-on-two-young-men-in-the-car-killed-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में बड़ा हादसा: स्कूल बस और गाड़ी की आमने-सामने टक्कर, कार सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में बड़ा हादसा: स्कूल बस और गाड़ी की आमने-सामने टक्कर, कार सवार दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जिले के मोहनपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ स्कूली बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जेतड़वास निवासी करीब 25 वर्षीय जितेंद्र और सचिन के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। वहीं ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं, हालांकि सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
