{"_id":"6982010534fe31b5fa065c9f","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-3912318-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa News: नए साल की रात घर में घुसे थे आरोपी, महिला से अभद्रता और मारपीट मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa News: नए साल की रात घर में घुसे थे आरोपी, महिला से अभद्रता और मारपीट मामले में चार गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 07:52 PM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और महिलाओं से अभद्रता करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित सागर गुप्ता, निवासी संजय नगर अकलतरा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर 2025 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में नया वर्ष मना रहा था। इसी दौरान आरोपी मोईन खान, नासिर खान, सुमित कुमार और अविनाश सारथी घर के सामने आकर अश्लील गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर चारों आरोपी एकजुट होकर प्रार्थी के घर में घुस आए।
आरोप है कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और स्टील रॉड से मारपीट कर पीड़ित को चोट पहुंचाई। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।