{"_id":"6981b1948580d595db0ac632","slug":"video-gada-ma-taja-hava-ka-satha-bthabtha-masama-haaa-saratha-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में तेज हवा के साथ बूंदाबादी, मौसम हुआ सर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई दिनों से खिली धूप के बाद सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई।
मौसम में आए इस बदलाव से आमजन को जहां सर्दी का एहसास बढ़ गया, वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय हल्की नमी फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल होती है।
किसानों का कहना है कि यदि यही मौसम एक-दो दिन और बना रहा तो सिंचाई की जरूरत कम होगी और पैदावार बेहतर होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। हालांकि तेज हवाओं को लेकर कुछ किसान सरसों की फसल गिरने की आशंका भी जता रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक बादल और बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।