{"_id":"6a849b5714b69fb0410bfc28","slug":"425-prd-personnel-to-get-cashless-medical-treatment-gonda-news-c-100-1-gon1003-164513-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पीआरडी के 425 जवानों को मिलेगा कैशलेस इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पीआरडी के 425 जवानों को मिलेगा कैशलेस इलाज
Tue, 18 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र पीआरडी जवान। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सरकार की घोषणा से जिले के पीआरडी के 425 जवानों को राहत मिली है। अब जवानों और उनके परिजनों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दैनिक मानदेय में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब पीआरडी जवानों को प्रतिदिन 600 रुपये मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर से इसकी घोषणा की।
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ दयानंद प्रसाद के निर्देश पर पीआरडी जवानों का सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जवानों में खुशी है।
पीआरडी जवान सुरेंद्र मिश्र, रामनरेश तिवारी और दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि मानदेय बढ़ने से आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले 500 रुपये प्रतिदिन मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जवानों और उनके परिजनों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाक की सुविधा देने के लिए पीआरडी कैशलेस कार्ड की घोषणा की है। कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आयुषी वर्मा, सहर फात्मा, ऊषा आदि मौजूद रहीं।