{"_id":"6981b4e00a83f391330cacbe","slug":"video-mla-shouri-angered-by-the-deputation-of-doctors-from-banjar-civil-hospital-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक शौरी, अस्पताल के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल बंजार से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति पर भड़के विधायक शौरी, अस्पताल के बाहर दिया धरना
नागरिक अस्पताल बंजार से चार चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर अन्य स्थानों पर भेजे जाने के विरोध में आज बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। गौरतलब है कि बंजार में नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। इस मुद्दे को लेकर विधायक शौरी समय-समय पर सरकार पर तीखे हमले करते रहे हैं। ऐसे हालात में बंजार अस्पताल में नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर अन्य संस्थानों में भेजे जाने से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।