फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Jahalma Bridge will remain closed today for repairs.

Kullu News: मरम्मत के लिए आज बंद रहेगा जाहलमा पुल

Tue, 18 Aug 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jahalma Bridge will remain closed today for repairs.
लाहौल के जाहलमा बेली ब्रिज की तकनीकी कमियों को पूरा करते बीआरओ के कर्मचारी। सांवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर बना जाहलमा पुल तकनीकी कार्य के चलते बुधवार को बंद रहेगा। पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के मेजर पारस कोचर ने बताया कि पुल के गार्डर का एक मुख्य सरिया अपनी जगह पर ठीक से नहीं बैठा है।
विज्ञापन

इसे ठीक करने के लिए पुल से वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी गई है। इस दौरान सभी वाहन जाहलमा नाले की अस्थायी सड़क से गुजरेंगे। ठीक होने के बाद पुल को बड़े वाहनों के लिए भी बहाल कर दिया जाएगा। 25 मई की रात जाहलमा पुल पर पत्थर और मलबा गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में बीआरओ ने नाले पर अस्थायी सड़क बनाकर आवाजाही बहाल की।
विज्ञापन

साथ ही नए पुल का निर्माण शुरू किया। 31 जुलाई को बीआरओ ने बेली ब्रिज तैयार किया। तब से लेकर छोटे वाहन ही पुल से गुजर रहे हैं। बड़े वाहन नाले की अस्थायी सड़क से आवाजाही कर रहे हैं। यह सड़क लाहौल घाटी को पांगी के रास्ते जम्मू से जोड़ती है। लाहौल घाटी की 14 पंचायतों के लोगों का जिला मुख्यालय केलांग, मनाली और कुल्लू की ओर आवागमन इसी मार्ग से होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed