फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   DC releases poster for Pori Fair.

Kullu News: डीसी ने पोरी मेले का पोस्टर किया जारी

Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
DC releases poster for Pori Fair.
उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जारी किया राज्य स्तरीय पोरी मेले का पोस्टर । संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति का धार्मिक, सांस्कृतिक एवं लोक परंपराओं का प्रतीक राज्यस्तरीय पोरी मेला 21 से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा। मेले के लिए जिला प्रशासन और आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को उपायुक्त किरण भड़ाना ने पोरी मेले का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि पोरी मेला लाहौल-स्पीति की विशिष्ट धार्मिक आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सदियों पुरानी लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। भगवान त्रिलोकीनाथ से जुड़ी धार्मिक आस्था पोरी मेले की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।
विज्ञापन

उदयपुर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर हिंदू और बौद्ध दोनों समुदायों की साझा आस्था का प्रमुख केंद्र है। हिंदू श्रद्धालु भगवान त्रिलोकीनाथ को भगवान शिव के स्वरूप के रूप में तथा बौद्ध श्रद्धालु आर्य अवलोकितेश्वर के रूप में पूजते हैं। धार्मिक समन्वय की यह अनूठी परंपरा लाहौल-स्पीति की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक विशिष्ट बनाती है। मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु त्रिलोकीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान त्रिलोकीनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले में खेल प्रतियोगिताएं, भव्य शोभा यात्रा तथा सांस्कृतिक संध्याएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। शोभा यात्रा में लाहौल की पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी (आईटीडीपी) अश्वनी कुमार, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, नायब तहसीलदार विनय रशपा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed