फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu College locked up in protest against fee hike.

Kullu News: फीस वृद्धि के खिलाफ कुल्लू कॉलेज में लगा दिया ताला

Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kullu College locked up in protest against fee hike.
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने मंगलवार को विद्यार्थियों की मांगों और फीस वृद्धि के खिलाफ कुल्लू कॉलेज में ताला लगा दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुबह नौ बजे कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से बहाल करने तथा प्रदेश के तीनों विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई। महाविद्यालय गेट पर लगाए गए ताले को खुलवाने के लिए तहसीलदार कुल्लू अनिल कुमार को दखल देना पड़ा। दोपहर बाद करीब एक बजे विद्यार्थियों ने गेट का ताला खोला।
विज्ञापन

कुल्लू इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान करते हैं। इसलिए छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही विश्वविद्यालयों में लगातार बढ़ाई जा रही फीस विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। परिषद ने मांग की कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीनों विश्वविद्यालयों में की गई फीस वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकर, कुल्लू विभाग संयोजक अभिनव कश्यप ने तीनों विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगें रखी
एचपीयू की ओर से 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाई गई फीस को वापस लिया जाए। डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को भी वापस लिया जाए। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा बढ़ाने के साथ कुल्लू महाविद्यालय में एमएससी, एमकॉम जैसे विषय शुरू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed