{"_id":"6981aef4814daddb2c054794","slug":"video-patwaris-protest-in-karnal-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: न्याय की मांग पर अड़े पटवारी, लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना; 4 फरवरी तक हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: न्याय की मांग पर अड़े पटवारी, लघु सचिवालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना; 4 फरवरी तक हड़ताल
बाढ़ गिरदावरी के दौरान कथित अनियमितता के आरोप में निलंबित किए गए छह पटवारियों की बहाली की मांग को लेकर पटवार कानूनगो एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले भर के पटवारी करनाल जिला लघु सचिवालय के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे हैं। यह आंदोलन तीन दिन का घोषित किया गया है, जो 4 फरवरी तक चलेगा। धरने के कारण राजस्व विभाग से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पटवारियों का कहना है कि सरकार ने बिना उचित जांच के उनके साथ अन्याय किया है। उनका आरोप है कि बाढ़ जैसे आपात हालात में उन्होंने जान जोखिम में डालकर गिरदावरी का काम किया, लेकिन बाद में उन्हें ही दोषी ठहरा दिया गया। धरने पर बैठे पटवारियों ने सरकार से तुरंत निलंबन वापस लेने और सभी छह पटवारियों को बहाल करने की मांग की है।
पटवार कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान जसमेर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल आई बाढ़ के दौरान कई जिलों में किसानों के खेतों में पानी भर गया था। ऐसे कठिन हालात में पटवारियों ने मौके पर जाकर गिरदावरी की थी। उन्होंने बताया कि पटवारियों ने निरीक्षण के दौरान खेतों की तस्वीरें भी ली थीं, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके।
उन्होंने कहा कि उस समय कई खेतों में पानी जमा था और जमीन तक पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में पटवारी सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर आसपास के तीन-चार किलोमीटर के क्षेत्र की तस्वीरें ले रहे थे। बाद में मुख्यमंत्री ने यह आरोप लगाया कि एक ही जगह से बार-बार वही तस्वीरें ली गई हैं, जो पूरी तरह गलत है। इसी आधार पर छह पटवारियों को निलंबित कर दिया गया, जबकि उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।